J-K: कश्मीर का एजाज अहमद अहंगर आतंकी घोषित, भारत में IS को बढ़ाने की कर रहा ‘नापाक’ कोशिश

0 325

नई दिल्ली. आज केंद्र सरकार ने अहमद अहंगर उर्फ ​​​​अबू उस्मान अल-कश्मीरी को गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम, 1967 के तहत आतंकवादी घोषित किया है। इस मामले पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बीते बुधवार को इसकी जानकारी दी है। वहीं श्रीनगर में जन्मा आतंकी वर्तमान में अफगानिस्तान में रह रहा है और इस्लामिक स्टेट जम्मू और कश्मीर (ISJK) के प्रमुख भर्ती करने वालों में से भी एक है। लेकिन फिर वह वह साल 1996 में कश्मीर में जेल से छूटने के बाद से ही गायब था।

इस बाबत केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बीते बुधवार रात एक नोटिफिकेशन जारी करते हुए बताया कि, एजाज अहमद अहंगर को गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम, 1967 के तहत अब आतंकवादी घोषित किया गया है।

बता दें कि वर्ष 1974 में श्रीनगर में पैदा हुआ अहंगर जम्मू कश्मीर में बीते 20 सालों से अधिक समय से वांछित है। कुछ आतंकवादी हमलों में भी उसकी भूमिका रही है। यही नहीं, उसने विभिन्न आतंकवादी संगठनों के बीच समन्वय माध्यम बनाकर जम्मू कश्मीर में आतंक संबंधी रणनीतियों की साजिश रचनी शुरू कर दी हैं।

इस समय जम्मू -कश्मीर में अहंगर आतंकवादी घोषित होने वाला 49वां व्यक्ति है। जानकारी के अनुसार आखिरी बार अहंगर साल 1996 में कश्मीर की जेल से छूटा था। तब से ही वह भारत से फरार हो गया है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.