पश्चिम बंगाल: नक्सलबाड़ी के राठखोला इलाके में फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल की 3 गाड़ियां मौके पर

0 363

कोलकाता. पश्चिम बंगाल (West Bengal) के नक्सलबाड़ी (Naxalbari) के राठखोला इलाके (Rathkhola Area) में रविवार को बोतल-लीफ की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। दमकल की 3 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और घंटों बाद दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया।

अग्निशमन अधिकारी अजीत घोष ने बताया, “सूचना मिलते ही दमकल की 3 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग को बूझा दिया गया है। हमारे अधिकारी आग लगने के कारणों का पता लगा रहे हैं।”प्राप्त जानकारी के मुताबिक इस घटना में किसी को कोई चोट नहीं आई है। आग लगने से फैक्ट्री का कितना नुकसान हुआ है उसका पता लगाया जा रहा है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.