6 साल की मासूम ने दुष्कर्म का विरोध किया, 13 साल के लड़के ने ईंट मार-मारकर ले ली जान

0 338

गाजियाबाद: मोदीनगर के एक गांव में खाली पड़े प्‍लॉट में रविवार को छह साल की बच्‍ची का खून से सना शव देखकर हड़कंप मच गया था। गांववालों ने घंटों इस घटना को लेकर विरोध प्रदर्शन किया था। पुलिस ने मासूम बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास और हत्या में 13 साल के एक किशोर को पकड़ा है। डीसीपी ग्रामीण जोन रवि कुमार ने बताया कि किशोर ने पूछताछ में अपना गुनाह कबूल कर लिया है। बच्‍ची ने जब गलत हरकत का विरोध किया तो किशोर ने ईंट से उसके सिर पर हमला कर दिया जिससे बच्‍ची की जान चली गई।

मोदीनगर के एक गांव की निवासी व्यक्ति की 6 वर्ष की मासूम बेटी शनिवार दोपहर को घर से ताई के घर खेलने गई थी। जब वह काफी देर तक घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश करनी शुरू की। इस दौरान घर से कुछ ही दूरी पर बच्ची का शव एक खाली प्लॉट में पड़ा मिला। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया था। वारदात के विरोध में शनिवार आक्रोशित ग्रामीणों ने देर शाम को घंटों तक हापुड़ मार्ग पर जाम लगा दिया था।

स्‍कूल जाते समय किशोर को खेलते हुए मिली थी बच्‍ची
डीसीपी ग्रामीण जोन रवि कुमार ने बताया कि मासूम बच्चे की हत्या की पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। इसके खुलासे के लिए सात टीमों का गठन किया था। पुलिस टीमों की ओर से सभी साक्ष्य इकट्ठा करने के बाद व आस पूछताछ करने के बाद एक किशोर का नाम प्रकाश में आया। जब पुलिस ने उससे पूछताछ की तो उसने बताया कि वह शनिवार को स्कूल जा रहा था। इस दौरान बच्ची उसे रास्ते में खेलती मिल गई। वह स्कूल जाने की बजाए उसे प्यार से गांव के बाहर बिटोड़े में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। इस पर बच्ची ने शोर मचाया और छूटकर शोर मचाते हुए भागने लगी। इससे वह पकड़े जाने के डर से घबरा गया। उसने बच्ची के सिर में ईंट मारकर उसकी हत्या कर दी। बाद में अपने आप को बचाने के लिए हैंडपंप पर हाथ धोकर स्कूल चला गया। डीसीपी ने बताया कि आसपास के लोगों व कुछ बच्चों ने बताया कि आरोपी किशोर को उन्होंने खून से सने हाथ धोते देखा था।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.