सरकारी कंपनी में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, केवल इंटरव्यू से होगी भर्ती

0 287

सरकारी नौकरी की रह देख रहे कैंडिडेट्स के पास राज्य सरकार के अधीन सरकारी कंपनी में बिना परीक्षा नौकरी पाने का अवसर है. वहीं नौकरी मिलने पर उम्मीदवार 1 लाख से अधिक की मासिक सैलरी पा सकते हैं. यह भर्तियां उड़ीसा माइनिंग कॉरपोरेशन, OMC में निकली हैं. OMC ने नोटिफिकेशन जारी कर के फोरमैन, सर्वेयर एवं माइनिंग मेट पदों पर नौकरियां निकाली है. भर्ती के तहत फोरमैन के 10, सर्वेयर के 15 एवं माइनिंग मेट के 56 पदों पर भर्तियां की जानी हैं. इच्छुक कैंडिडेट्स को ऑफिशियल पोर्टल omcltd.in पर उपलब्ध कराए गए फ़ॉर्म को डाउनलोड करना होगा. तत्पश्चात, उसे निर्धारित प्रारूप में भरकर दिए गए स्थान एवं समय पर वॉक इंटरव्यू के लिए पहुंचना होगा.

इंटरव्यू:-
फ़ोरमैन पदों के लिए 7 फरवरी को, जबकि सर्वेयर एवं माइनिंग मेट पदों के लिए 8 फरवरी को इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा. इंटरव्यू का पता निम्नलिखित है-

आवश्यक योग्यता:-
पदों के लिए संबंधित फिल्ड में डिप्लोमा करने वाले कैंडिडेट्स आवेदन कर सकते हैं. वहीं कैंडिडेट्स की उम्र 18-38 वर्ष के बीच होनी चाहिए.

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.