OMG: टेडी बियर के प्यार में ऐसी पगलाई महिला की रचा लिया निकाह

0 381

आपने हमेशा ही देखा होगा कि बच्चों को टेडी बियर से इतना प्यार होता है कि वो इन्हें पलभर के लिए भी छोड़ने को तैयार नहीं होते. लड़कियां बड़ी भी होती है, तो उनका टेडी से प्यार नहीं छूटता लेकिन शायद ही आपने किसी के बारे में सुना हो कि उसने टेडी के इश्क में उससे विवाह रचा लिया हो ये तो सुनने में ही बहुत अजीब लग रहा है. पड़ोसी देश पाकिस्तान से एक ऐसी ही महिला की कहानी भी सुनने के लिए मिली है, जो लाल रंग के एक टेडी से निकाह कर लिया है.

महिला को लाल रंग का टेडी बियर इतना पसंद है कि उसने टेडी से निकाह रचा लिया है. अब उनके सामने अगर टेडी को कुछ बोल देता है तो महिला (Pakistani Woman Falls in Love With a Teddy) इसे बर्दाश्त नहीं पाती. महिला का दावा है कि वो बीते 10 वर्ष से टेडी बियर के साथ रह रही है और उसे अपना सब कुछ मान चुकी है. ये प्रेम कहानी इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब चर्चाएं बटौर रही है.

टेडी बियर के इश्क में पागल हुई महिला; बता दें कि महिला के पति का देहांत हो गया था और तब से वो 10 सालों से टेडी बियर के साथ ही रह रहा है. उसने अपनी दुनिया उसी टेडी के इर्द गिर्द बुन ली है. यूट्यूब चैनल Social Click पर पाकिस्तानी महिला का वीडियो साझा किया गया है, इसमें वो अपनी अजीबोगरीब प्रेम कहानी पर खुलकर बात करती दिखाई दे रही है. महिला ने कहा है कि वो अपने साथी के साथ हर तरह की बातें कर सकती है और वो कभी भी उस पर रौब नहीं झाड़ता है, न ही उसे पलटकर कुछ कहता है. महिला कभी भी अपने शौहर यानि टेडी के विरुद्ध कुछ भी नहीं सुनती है. ये आप वीडियो में भी देख सकते हैं.

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.