पाकिस्तान के मस्जिद में हुए हमले में अब तक 72 लोगों की मौत, अजान के दौरान हुआ था दिल दहला देने वाला धमाका

0 587

पेशावर: पाकिस्तान (Pakistan) में एक मस्जिद में आत्मघाती हमले (suicide attack) में अबतक 72 लोगों की मौत हो चुकी है। कई घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। जिनमें से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार इस हमले में अबतक 72 लोगों की जान जा चुकी है। पाकिस्तान के पेशावर (Peshawar) के पुलिस लाइन इलाके में स्थित एक मस्जिद में नमाज के दौरान एक “आत्मघाती हमलावर” ने खुद को उड़ा लिया था।

पाकिस्तानी मीडिया जियो न्यूज (Pakistani media Geo News) के हवाले से मिल रही जानकारी के अनुसार अबतक हमले में घायल 72 लोगों की मौत हो चुकी है। अस्पताल में भर्ती कई की हालत खराब है। बीते सोमवार को पेशावर में स्थित एक मस्जिद में नमाज के दौरान एक शख्स ने खुद को उड़ा लिया था। नमाज पढ़ने आए लोग भी इस धमाके में गंभीर रूप से घायल हो गए।

बता दें कि पाकिस्तान के बुरे दिन चल रहे हैं। ऐसे में हर रोज वहां कुछ न कुछ बुरा ही हो रहा है। सोमवार को पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत की राजधानी पेशावर के पुलिस लाइन इलाके में एक मस्जिद के भीतर बम धमाका हो जाने से एक बार फिर पाकिस्तान को बड़ा झटका लगा है। इस हमले में अबतक 72 लोगों की जान जा चुकी है जबकि 100 से अधिक लोग घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.