मुंबई में आतंकी हमले की धमकी, NIA को मिला धमकी भरा मेल

0 493

मुंबई : मुंबई में आतंकी हमला होने वाला है, ऐसा एक धमकी भरा एक ईमेल राष्ट्रीय जांच एजेंसी को मिला है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय जांच एजेंसी की ईमेल आईडी पर ये मेल आया, जिसके बाद देश के अलग अलग शहरों को अलर्ट किया गया है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने इस बात की जानकारी मुंबई पुलिस को दे दी है।

ईमेल करने वाले ने ख़ुद को तालिबानी बताया और दावा किया कि तालिबान संघटन के प्रमुख नेता सिराजुद्दीन हक्कानी के आदेश कर यह होने वाला है। इस ईमेल के बाद दूसरी एजेंसियों के साथ साथ मुंबई पुलिस भी जांच में जुटी है, राष्ट्रीय जांच एजेंसी की ओर से मुंबई पुलिस को दिए गए इनपुट के बाद पुलिस भी अलर्ट हो गई है। मुंबई पुलिस ने तमाम सार्वजनिक स्थानों, एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन समेत कई जगहों पर जांच के साथ सुरक्षा कड़ी कर दी है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.