औरैया का रिश्वतखोर दरोगा, 10 हजार रुपए घूस लेते हुए गिरफ्तार

0 345

औरैया: औरैया में पशु क्रूरता के एक मुकदमे में आरोपितों के खिलाफ चार्जशीट लगाने की एवज में बादी से घूस लेने वाले अटसू चौकी इंचार्ज सुरेशचंद्र को एंटी करप्शन टीम ने दबोच लिया। दरोगा को टीम औरैया कोतवाली ले गई और लिखापढ़ी की।

अजीतमल क्षेत्र निवासी रामजी ने दो नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ पशु क्रूरता की एफआईआर दर्ज कराई थी। रामजी के अनुसार विवेचक सुरेशचंद्र मामले में आरोपितों के नाम निकाल रहे थे। पता चलनेपर विरोध किया तो उन्होंने 10 हजार रुपये की मांग की। परेशान होकर एंटी करप्शन विभाग से संपर्क किया। पूरी पड़ताल के बाद दरोगा की गिरफ्तारी के लिए एंटी करप्शन की टीम गठित की गयी। शनिवार को एंटी करप्शन टीम ने औरैया में डेरा डाल दिया।

रणनीति के मुताबिक रामजी ने दरोगा को रुपये देने के लिए फोन किया, इस पर उसने चौकी पर बुलाया। चौकी पहुंच जैसे ही 10 हजार रुपये दरोगा को पकड़ाए एंटी करप्शन टीम ने उसे दबोच लिया। इसके बाद टीम चौकी इंचार्ज सुरेशचंद्र को कोतवाली ले गयी और लिखापड़ी की।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.