बस्ती के लेखपाल की दबंगई, एसडीएम से बदसलूकी, धमकाया भी, एफआईआर

0 334

बस्ती: बस्ती एसडीएम सदर शैलेष कुमार दुबे ने फोन पर असंसदीय भाषा का प्रयोग करते हुए धमकी देने के आरोप में एक लेखपाल पर मुकदमा दर्ज कराया है। कोतवाल शशांक शेखर राय ने बताया कि बस्ती सदर के हल्का नंबर 22 के राजस्व लेखपाल राजेन्द्र प्रसाद के खिलाफ केस दर्ज कर जांच एसआई दुर्गविजय सिंह को सौंपी गई है।

एसडीएम सदर स्तर से दी गई तहरीर में बताया गया है कि डीएम प्रियंका निरंजन के आदेशानुसार हर्रैया तहसील के राजस्व लेखपाल रविचंद्र श्रीवास्तव का स्थानांतरण बस्ती सदर तहसील में किया गया। रविचंद्र श्रीवास्तव की तैनाती हल्का नंबर 22 में करते हुए उस पद पर तैनात राजस्व लेखपाल राजेन्द्र प्रसाद की तैनाती हल्का तीन में कर दिया गया।

साथ ही उनके स्तर से हल्का नंबर 22 का चार्ज राजस्व लेखपाल राजेन्द्र प्रसाद को राजस्व लेखपाल रविचंद्र श्रीवास्तव को देने का आदेश जारी किया गया। इसके बाद भी जब चार्ज नहीं दिया गया तो एसडीएम स्तर से एक फरवरी को लेखपाल राजेन्द्र प्रसाद को फोन किया गया। एसडीएम के अनुसार लेखपाल ने असंसदीय भाषा का प्रयोग किया और उन्हें धमकी दी। पुलिस ने आईपीसी 504 व 506 के तहत मुकदमा कायम कर लिया है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.