बीए छात्रा के साथ छेड़छाड़, शोहदों की हरकतों से इतना परेशान हो गई की दी जान देने की कोशिश

0 384

अमरोहा: अमरोहा में छेड़छाड़ से आहत बीए की छात्रा ने आत्महत्या करने की कोशिश की। परिवार वालों ने उसे मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया हैं। जहां उसकी हालत गंभीर है। घटना दो फरवरी की है। छात्रा के पिता की तहरीर पर पुलिस ने रविवार की रात मुकदमा दर्ज किया है।

क्षेत्र के एक गांव निवासी बीए की छात्रा हापुड़ जनपद में स्थित एक डिग्री कालेज में पढ़ती है। दो फरवरी की दोपहर वह कालेज से घर वापस लौट रही थी। आरोप है कि रास्ते में उसे अकेला देख गांव के ही दो युवकों ने जबरदस्ती अपनी बाइक पर बैठा लिया तथा अपने साथ ले जाने लगे और उसके साथ छेड़छाड़ की। विरोध में छात्रा ने शोर मचाया तो बचाने के लिए लोग दौड़ पड़े। लोगों को अपनी तरफ आता देख आरोपी छात्रा को छोड़कर फरार हो गए।

छात्रा ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी परिवार वालों को दी। बताते हैं कि घटना से आहत छात्रा ने आत्महत्या करने की कोशिश की। परिवार वालों ने गंभीर हालत में उसे मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया है। प्रभारी निरीक्षक अरिहंत सिद्धार्थ ने बताया कि इस मामले में गांव के ही मोहित और दीपक के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.