अब्बास अंसारी से जेल में मिलने गई पत्नी निकहत अंसारी गिरफ्तार, 16 तक न्यायिक हिरासत में, आठ सस्पेंड

0 354

अब्बास अंसारी की पत्नी निकहत अंसारी को 16 फरवरी तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। निकहत को पुलिस ने भारी सुरक्षा इंतजामों के बीच रिमांड मजिस्ट्रेट के समक्ष किया पेश था। आरोप है कि वह पति विधायक अब्बास को जेल से फरार कराने की साजिश रच रही थी। पुलिस ने तलाशी के दौरान उनसे मोबाइल और कैश समेत अवैध चीजें भी बरामद कीं। उधर, इस मामले में बड़ा एक्शन लेते हुए डीजी जेल ने जेल अधीक्षक अशोक सागर को सस्पेंड कर दिया है और विभागीय जांच के लिए सरकार को पत्र लिखा है। वहीं, जेलर संतोष, डिप्टी जेलर पीयूष पांडेय और वॉर्डन रैंक के पांच कर्मचारियों को भी सस्पेंड किया गया है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.