मालगाड़ियों की आमने-सामने टक्कर, लखनऊ-वाराणसी मार्ग प्रभावित

0 330

सुल्तानपुर: सुल्तानपुर जंक्शन के पास गुरुवार तड़के दो मालगाड़ियों की आमने-सामने टक्कर हो गई। मालगाड़ी का चालक घायल हो गया, जबकि छह डिब्बे पटरी से उतर गए।

हादसे के कारण लखनऊ-वाराणसी मार्ग बाधित हो गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, सुल्तानपुर जंक्शन के दक्षिणी केबिन के पास एक ही ट्रैक पर दो मालगाड़ियों के आ जाने से यह हादसा हुआ। रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और ट्रैक को साफ करने का काम जारी है।

सूत्रों ने बताया कि दोनों मालगाड़ी के इंजन क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इस घटना के बाद लखनऊ और वाराणसी तथा अयोध्या-प्रयागराज रेल मार्ग बाधित हो गया है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.