शामली में भीषण सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत दर्दनाक, परिवार में मचा कोहराम

0 429

शामली. शामली में मेरठ-करनाल हाईवे पर रविवार सुबह घने कोहरे के चलते डीसीएम ने एक स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई, जबकि एक महिला मजदूर की पैर की हड्डी टूट गई। उसे हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया है।

टपराना निवासी सलीम जमालपुर में किसान रजिस्टार सिंह के यहां काम करता था। रविवार सुबह वह स्कूटी पर महिला मजदूरों को लेकर खेत पर जा रहा था। वह दो महिला मजदूरों को खेत पर छोड़ आया था। इसके बाद जमालपुर निवासी मालती को लेकर जा रहा था। जमालपुर गांव के पास वह हाईवे पर गलत साइड से चलने लगा। तभी सामने से आ रहे डीसीएम चालक ने उसकी स्कूटी में टक्कर मार दी।

इसके बाद डीसीएम चालक काफी दूर तक स्कूटी को घसीटते हुए ले गया। हादसे में सलीम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मालती के पैर की हड्डी टूट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया और मालती को अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपी चालक डीसीएम छोड़कर फरार हो गया।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.