Delhi MCD Election 2023: AAP की शैली ओबेरॉय बनीं दिल्ली की मेयर

0 756

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी की पार्षद शैली ओबेरॉय बुधवार को दिल्ली की मेयर चुनी गईं। सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद आज नगर निगम सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चली और मेयर का चुनाव हुआ।

मेयर पद पर जीत के बाद शैली ओबेरॉय ने सभी सदस्यों से सदन की कार्यवाही सुचारु रूप से चलाने के लिए मदद की अपील की। उन्होंने कहा कि वे सदन को संवैधानिक मर्यादा के दायरे में संचालित करेंगी और अपेक्षा करती हैं कि बाकी सदस्य सदन का सम्मान बनाए रखेंगे।

मेयर पद के लिए हुए मतदान में शैली ओबेरॉय ने 150 वोट हासिल किए। मेयर चुनाव जीतने के बाद आम आदमी पार्टी नेताओं की ओर से प्रतिक्रिया आनी शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने इसे गुंडागर्दी की हार बताया है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.