दिल्ली-NCR में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.4 आंकी गई

0 218

नई दिल्ली: बुधवार दोपहर दिल्ली-NCR सहित उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र नेपाल में था। जहां बुधवार दोपहर 1.30 बजे भूकंप आया। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.4 आंकी गई। दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। बताया जा रहा है कि इस भूकंप का उद्गम केंद्र नेपाल में था। यह भूकंप दोपहर 1.30 बजे आया।

दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में हाल के समय में लगातार भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं। करीब दो सप्ताह पहले भी दिल्ली और आसपास के इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। तब भूकंप का केंद्र नेपाल में जमीन के 10 किमी अंदर था । ये भूकंप दोपहर में आया था। जैसे ही भूकंप के झटके महसूस था, तो ऑफिस में काम करने वाले लोग डर गए। इस दौरान कई लोग ऑफिस से बाहर निकलकर सुरक्षित स्थान तक पहुंचे।

इससे पहले फरवरी माह की शुरुआत में भी पश्चिमी उत्तर प्रदेश और हरियाणा की धरती एक बार फिर भूकंप की वजह से कांपी थी। हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में आए इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.2 थी। इससे पहले 5 जनवरी को भी दिल्ली-NCR में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे।

क्यों आता है भूकंप

धरती चार परतों से बनी हुई है। इन चार परतों में इनर कोर, आउटर कोर, मैन्‍टल और क्रस्ट है। क्रस्ट और ऊपरी मैन्टल कोर को लिथोस्फेयर कहते हैं। ये 50 किलोमीटर की मोटी परत कई भागों में बंटी होती है, जिसे टैकटोनिक प्लेट्स भी कहा जाता है। पृथ्वी के अंदर 7 प्लेट्स होती है, जो घूमती रहती हैं। जब ये प्लेट बहुत ज्यादा जोर से हिलती है, तो हमें भूकंप के झटके महसूस होते हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.