दिल्ली: MCD चुनाव से पहले बिगड़ा AAP का ‘गणित’! पार्षद पवन सहरावत BJP में शामिल

0 366

नई दिल्ली. राजधानी दिल्ली (Delhi) से मिल रही बड़ी खबर के अनुसार, यहां के बवाना से आम आदमी पार्टी के पार्षद पवन सहरावत अब BJP में शामिल हो गए हैं। आज BJP में एंट्री लेते हुए पवन सहरावत ने ‘आम आदमी पार्टी’ पर गंभीर आरोप भी लगाए।

आज उन्होंने कहा कि, दरअसल केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार के कारण ही अब उन्होंने पार्टी छोड़ने का फैसला लिया है। दिल्ली बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा की मौजूदगी पवन सहरावत आज BJPमें शामिल हुए।

दरअसल दिल्ली MCD की स्टैंडिंग कमिटी के चुनाव से आम आदमी पार्टी (आप) को बड़ा झटका लगा है। बता दें कि, बवाना से आप के पार्षद पवन सहरावत अब BJP में शामिल हो गए हैं। इस चुनाव में ‘आप’ और BJP दोनों ही जोर लगा रही है।

गौरतलब है कि मेयर के पद शैली ओबरॉय के चुने जाने के बाद स्टैंडिंग कमिटी का चुनाव नहीं हो पाया था। सदन में दोनों दलों के पार्षदों ने जबरदस्त हंगामा किया था। ऐसे में अब आज फिर से सदन की कार्यवाही होनी है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.