श्रीदेवी की 5वीं डेथ एनीवर्सरी आज, जानें उनके जीवन से जुड़ी कुछ खास बातें

0 100

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) की दिग्गज एक्ट्रेस (Actress) श्रीदेवी (Sridevi) आज ही के दिन 24 फरवरी, 2018 को इस दुनिया को छोड़कर चली गई थी। आज उनकी पांचवीं डेथ एनीवर्सरी (Death Anniversary) है। एक्ट्रेस का पूरा नाम श्री अम्मा यंगर अय्यप्पन था। वो हिंदी के साथ-साथ तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषा की फिल्मों में भी अपने एक्टिंग के लिए जानी जाती थी। आज वो भले ही हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन आज भी लोग उन्हें दिल से याद करते हैं।

एक्ट्रेस को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, नंदी पुरस्कार, तमिलनाडु राज्य फिल्म पुरस्कार, केरल राज्य फिल्म पुरस्कार समेत कई अन्य पुरस्कारों से भी सम्मानित किया गया था। उन्हें पद्म श्री पुरस्कार से भी नवाजा गया था। एक्ट्रेस श्रीदेवी 1967 में महज चार साल की उम्र में तमिल फिल्म ‘कंधन करुणई’ में एक बच्चे के रूप में अपनी शुरुआत की थी। 1972 में उन्होंने ‘रानी मेरा नाम’ से अपने हिंदी फिल्म की शुरुआत की थी। उस समय उनकी उम्र नौ वर्ष थी। जिसके बाद उन्होंने इंडस्ट्री को कई सुपरहिट फिल्में दी श्रीदेवी 1996 में फिल्म निर्माता बोनी कपूर से शादी की। एक्ट्रेस दो बेटियों जान्हवी कपूर और खुशी कपूर को जन्म दी। जान्हवी कपूर भी एक बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं।

श्रीदेवी का जन्म 13 अगस्त 1963 को तमिलनाडु के मीनामपट्टी गांव में हुआ था। श्रीदेवी के पिता शिवकाशी, तमिलनाडु के एक वकील थे, जबकि उनकी मां तिरुपति, आंध्र प्रदेश से थीं। 24 फरवरी, 2018 को श्रीदेवी का दुबई में निधन हो गया था। रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्हें होटल रूम के बाथटब में मृत अवस्था में पाया गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी मौत दम घुटने की वजह से हुई थी। उनका अंतिम संस्कार 28 फरवरी को मुंबई के विले पार्ले सेवा समाज श्मशान घाट में हुआ था।

श्रीदेवी का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया गया था। 3 मार्च को, श्रीदेवी की अस्थियां उनके पति बोनी कपूर और उनकी दो बेटियों जान्हवी कपूर और खुशी कपूर द्वारा चेन्नई के रास्ते तमिलनाडु में प्रवाहित की गया था। बाद में रामेश्वरम के तट पर समुद्र में विसर्जित कर दी गईं थी।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.