मायावती के भतीजे की इस माह के अंत में शादी

0 512

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के राष्ट्रीय संयोजक और मायावती के भतीजे आकाश आनंद 26 मार्च को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। आकाश की होने वाली दुल्हन बसपा नेता अशोक सिद्धार्थ की बेटी प्रज्ञा है। वह पेशे से डॉक्टर हैं और हाल ही में सरकारी नौकरी से इस्तीफा दिया है। सूत्रों के मुताबिक, हर जिले से बसपा के 25 वरिष्ठ और समर्पित सदस्यों को शादी में आमंत्रित किया जाएगा। समारोह नोएडा या गुरुग्राम के रिसॉर्ट में होंगे।

सूत्रों ने कहा कि रिसेप्शन बाद में लखनऊ और दिल्ली में आयोजित किया जा सकता है, इसमें अन्य दलों के शीर्ष नेताओं को आमंत्रित किया जाएगा।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.