एक्सप्रेस वे व नेशनल हाईवे पर टोल टैक्स बढ़ाने की तैयारी

0 376

नई दिल्ली: नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया की परियोजना क्रियान्वयन इकाई (पीआईयू) एक्सप्रेस वे और नेशनल हाईवे पर टोल टैक्स बढ़ाने की तैयारी कर रही है। इसके तहत 1 अप्रैल से एनएचएआई टोल दरों में 5 से 10 प्रतिशत तक की वृद्धि कर सकती है। गौरतलब है कि वर्तमान में एक्सप्रेस-वे पर 2.19 रुपए प्रति किलोमीटर के हिसाब से टोल टैक्स वसूल किया जा रहा है। इसमें अब 10 फीसदी की वृद्धि की जाएगी। 25 मार्च तक सभी पीआईयू से संशोधित टोल दरों का प्रस्ताव भेज दिया जाएगा। सड़क और परिवहन मंत्रालय की मंजूरी के बाद 1 अप्रैल से इन्हें लागू किए जाने की संभावना है। कार और हल्के वाहनों के लिए टोल दरों में 5 फीसदी की वृद्धि होगी, भारी वाहनों के टोल टैक्स में 10 फीसदी की वृद्धि हो सकती है।

गौरतलब है कि एक्सप्रेस वे पर वर्तमान समय में लगभग 20 हजार वाहनों की आवाजाही प्रतिदिन हो रही है। एक्सप्रेस वे पर वाहनों की आवाजाही की संख्या प्रतिदिन बढ़ रही है। एक अनुमान के मुताबिक आने वाले समय में एक्सप्रेस वे पर लगभग 50 से 60 हजार वाहन प्रतिदिन गुजरने लगेंगे।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.