Kushinagar Road Accident: लखनऊ में डंफर ने कार को मारी टक्कर,3 युवकों की मौत

0 846

Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ (lucknow) में किसान पथ पर मंगलवार की देर रात भीषण हादसा हो गया. डंफर ने एक कार को टक्कर मार दी. जिसके चलते कार में सवार तीन लोगों की मौत हो गई(Kushinagar Road Accident). हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस (UP Police) ने किसी तरीके से कार से शव बाहर निकाला और शिनाख्त करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. परिवार वालों को इस बात की सूचना दी गई तो कोहराम मच गया. वहीं डंफर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया.

बताया जा रहा है कि राजधानी लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी कोतवाली क्षेत्र के किसान पथ पर एक तेज रफ्तार डंफर ने कार को टक्कर मार दी. यह हादसा रात के करीब 1:30 बजे हुआ. किसान पथ पर नूरपुर गांव के पास दुर्घटना की सूचना पुलिस को मिली तो पुलिस मौके पर पहुंच गई. बताया गया कि डंफर की चपेट में आने से कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और कार में सवार तीन लोग अंदर ही फंस गए. इसके चलते उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

जब पुलिस पहुंची तो कार के अंदर से किसी तरीके से शव बाहर निकाला गया. कार सवारों के पास से मिले कागजात के आधार पर उनकी पहचान हो सकी. पुलिस ने बताया कि सड़क हादसे में मारे गए लोग कुशीनगर के रहने वाले थे. जिसमें नितेश शर्मा, आकाश कुशवाहा भी वह सत्यम तिवारी 21 सवार थे. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं डंफर चालक मौके से फरार हो गया और परिवार के लोगों को सूचना दे दी गई है.

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.