एक देश एक कानून के लिए बाबा रामदेव ने फिर उठाई आवाज़, कहा- 2024 से पहले ही जनसंख्या कानून भी बने

0 339

हरिद्वार: योग गुरु बाबा रामदेव ने देश में सभी समुदाय के लोगों के लिए एक समान कानून लागू करने के लिए समान नागरिक संहिता (UCC) और जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग केंद्र सरकार से की है। बाबा रामदेव ने कहा है कि सरकार को जल्द से जल्द इस दिशा में प्रभावी कदम उठाकर यह कानून 2024 से पहले लागू कर देना चाहिए।

बाबा रामदेव ने कहा कि करोड़ों लोगों का सपना था कि भव्य राम मंदिर का निर्माण उनकी आंखों के सामने हो जाना चाहिए। यह बहुत ही खुशी की बात है कि अगले साल जनवरी में राम मंदिर आम जनता के लिए खुल जाएगा। कश्मीर से अनुच्छेद-370 भी हट चुका है। अब केवल दो काम बाकी रह गए हैं। बाबा रामदेव ने कहा कि सरकार से उम्मीद है कि UCC, और जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने का कार्य भी लगे हाथ 2024 से पहले ही कर दिया जाएगा। यह बातें योगगुरु रामदेव ने नौ दिवसीय संन्यास दीक्षा महोत्सव के शुभारंभ को संबोधित करते हुए कहीं। बता दें कि पतंजलि संन्यासाश्रम के पास ऋषिग्राम में योगगुरु रामदेव और आचार्य बालकृष्ण की उपस्थिति में नौ दिवसीय संन्यास दीक्षा महोत्सव का शुभारंभ किया गया।

बता दें कि, इस दौरान योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा कि राम मंदिर की प्रतिष्ठा होगी। राम मंदिर के साथ यह देश का राष्ट्र मंदिर भी बने। इसके साथ ही चरित्र का निर्माण हो, व्यक्तित्व का निर्माण हो और दिव्य नेतृत्व का निर्माण हो। जिस आकांक्षा के साथ करोड़ों लोगों ने अपने प्राणों का बलिदान दिया। उनके सपनों का भारत बनाने का कार्य हो रहा है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.