ISI से जुड़े लंदन में भारतीय उच्चायोग के बाहर प्रदर्शन के तार, NIA करेगी जांच

0 349

नई दिल्ली: ब्रिटेन की राजधानी लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग के सामने कई संदिग्ध लोगों के प्रदर्शन के मामले में पाकिस्तानी की खुफिया एजेंसी आईएसआई (ISI) और खालिस्तानी समर्थकों से जुड़ी साजिश के इनपुट्स मिले हैं। इसे देखते हुए केंद्रीय जांच एजेंसी एनआईए ने इस मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल द्वारा दर्ज एफआईआर को टेकओवर कर लिया है। सूत्रों के अनुसार केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश पर ही एनआईए ने इस मामले को अपने जिम्मे लिया है।

बता दें कि लंदन में 19 मार्च को भारतीय दूतावास के बाहर विरोध-प्रदर्शन के दौरान तिरंगे का अपमान करने का मामला सामने आया था। सूत्रों के मुताबिक, उस विरोध-प्रदर्शन और भारतीय तिरंगे के अपमान के पीछे खालिस्तानी आतंकियों और पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई की संदिग्ध भूमिका को देखते हुए इस मामले में एनआईए को तफ्तीश के लिए हरी झंडी दी गई है। एनआईए की टीम इस विरोध प्रदर्शन के पीछे की साजिश की जांच पड़ताल करेगी।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.