यूपी में बड़ा हादसा: मकान की छत गिरी, मलबे में दबने से दो बच्चों की मौत, मचा कोहराम

0 347

आगरा. उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में मंगलवार देर रात बड़ा हादसा हुआ है। खेरागढ़ कस्बा के नगला उदैया मार्ग स्थित सुभाष अग्रवाल के मकान की पट्टी से बनी छत देर रात करीब 2:30 बजे अचानक गिर गई। छत गिरते ही चीख-पुकार मच गई।

हादसे में महिला सुरभि अग्रवाल पत्नी विष्णु अग्रवाल, उसका पुत्र आरुष (5), पुनीत (17) पुत्र ब्रजेश समेत तीन लोग मलबे में दबकर घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोग जमा हो गए।

आनन-फानन सभी को मलबे से निकाला गया गया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां आरुष और पुनीत की इलाज के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तीन लोग बाल-बाल बच गए। बच्चों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.