नौ साल में 53 हजार 868 किमी बढ़ा राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क, प्रधानमंत्री मोदी ने गडकरी के कामों को सराहा

0 423

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पिछले नौ साल में बुनियादी ढांचे के विकास की गति की सराहना की है। खासकर सड़क निर्माण के क्षेत्र में इस अवधि में किए गए प्रयासों को अर्थव्यवस्था के लिए बेहद अहम बताते हुए पीएम ने कहा है कि इन्फ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिहाज से पिछलो नौ वर्ष परिवर्तनकारी रहे हैं।

उन्होंने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के एक ट्वीट को साझा करते हुए लिखा कि बेहतर सड़क संपर्क ने अर्थव्यवस्था के अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों को बहुत मजबूत किया है। गडकरी ने अपने ट्वीट में एक अप्रैल 2014 से मार्च 2023 तक राष्ट्रीय राजमार्गों के नेटवर्क में 53,868 किलोमीटर की वृद्धि होने की सूचना दी थी।

गडकरी के अनुसार, 2014 में अप्रैल तक देश में राष्ट्रीय राजमार्गों की कुल लंबाई 91,287 किलोमीटर थी, जो अब 1,45,155 किलोमीटर तक पहुंच गई है। यदि पूरे देश में सड़कों के नेटवर्क की बात की जाए तो भारत (63.73 लाख किमी) दुनिया में अमेरिका (65.8 लाख किमी) के बाद दूसरे स्थान पर है।

सरकारी डाटा के अनुसार, 2014-15 में जहां प्रतिदिन सड़क निर्माण की रफ्तार 12.1 किलोमीटर थी, वहीं 2021-22 में यह बढ़कर 28.6 किलोमीटर हो गई। राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण की रफ्तार कॉरिडोर आधारित हाईवे निर्माण की रणनीति को व्यवस्थित तरीके से बढ़ावा देने के कारण तेजी के साथ बढ़ी है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.