स्वर्ण मंदिर के पास 30 घंटों में दो ब्लास्ट, आतंकी हमले की आशंका ! NIA के बाद NSG भी पहुंची अमृतसर

0 481

चंडीगढ़: पंजाब के अमृतसर में श्री हरमंदिर साहिब के नजदीक हैरिटेज स्ट्रीट में 30 घंटे के अंदर हुए दो धमाकों की जांच आतंकी हमले के एंगल से की जा रही है। राष्ट्रीय जाँच एजेंसी (NIA) के जांच करने के बाद मंगलवार को राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) की टीम जांच के लिए अमृतसर पहुँच गई है। इससे पहले सोमवार को मौके पर पहुंचकर पंजाब के DGP गौरव यादव ने जानकारी दी थी कि बम कोल्ड ड्रिंक के टिन पर लटकाया गया था। बम कम क्षमता वाले थे, इसलिए अधिक नुकसान नहीं हुआ।

बता दें कि, स्वर्ण मंदिर के पास 30 घंटे के अंदर दो धमाके होने के बाद अमृतसर पुलिस को अलर्ट पर है। DCP लॉ एंड ऑर्डर परमिंदर सिंह भंडाल हैरिटेज स्ट्रीट में मुआयना करने पहुंचे। स्वर्ण मंदिर के आसपास की ऊंची इमारतों का रिकॉर्ड तैयार किया जा रहा है। वहीं बिल्डिंगों पर पुलिस के जवानों को भी तैनात किया गया है, ताकि वहां से मॉनिटरिंग की जा सके। इलाके में CCTV फुटेज की भी छानबीन की जा रही है।

सोमवार रात NIA की टीम अमृतसर पहुंची थी। टीम के सदस्यों ने जांच में शामिल पुलिस अधिकारियों के साथ मीटिंग की और स्थिति की समीक्षा की। इसके साथ ही NIA के अधिकारियों ने फॉरेंसिक विभाग के अधिकारियों के साथ चर्चा कर मौके से इकट्ठे किए गए साक्ष्यों के संबंधित में जानकारी ली थी। NIA की टीम ने घटना स्थल पर पहुंचकर पूरा सीन रीक्रिएट किया था।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.