दिल्ली से सिडनी जा रहे एयर इंडिया के एक विमान में अचानक तेज झटके लगने से कई यात्री घायल

0 283

नई दिल्ली : दिल्ली से सिडनी जा रहे एयर इंडिया के एक विमान में अचानक तेज झटके लगने से कई यात्री घायल हो गए। राहत की बात यह रही कि घायल यात्रियों में से किसी को भी अस्पताल में भर्ती होने की जरुरत नहीं पड़ी। उन सभी को सिडनी एयरपोर्ट पर उतरने पर तत्काल चिकित्सा सुविधा मिली।

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को बताया कि यह घटना मंगलवार को हुई, जब विमान एएआई-302 अचानक खराब मौसम के चलते प्रभावित हुआ। अशांति के चलते कई यात्रियों को खरोंच और मोच सहित मामूली चोटें आईं।

डीजीसीए के अधिकारियों के अनुसार, केबिन क्रू के सदस्यों ने स्थिति पर तुरंत काबू पाया, घायल यात्रियों का इलाज किया गया और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की गई। अधिकारियों ने कहा, जरूरतमंद लोगों को प्राथमिक चिकित्सा सहित बुनियादी चिकित्सा सहायता प्रदान की गई। किसी भी यात्री को सिडनी में उतरने पर अस्पताल में भर्ती होने की आवश्यकता नहीं थी।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.