नए अंदाज़ में दिखेगी भारतीय टीम, WTC Final से पहले सामने आई नई जर्सी

0 306

नयी दिल्ली: भारतीय टीम (Team India) फ़िलहाल वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल (WTC Final) मैच की तैयारी कर रही है। इस मैच के बाद भारतीय टीम इस साल दो बड़े टूर्नामेंट (एशिया कप और वनडे वर्ल्ड कप) भी खेलने वाली है। वहीं, अब इन टूर्नामेंट से पहले बीसीसीआई (BCCI) की तरफ से एक बड़ा ऐलान किया गया है। दरअसल, ‘जर्मन स्पोर्ट्स ब्रॉन्ड’ एडिडास अब इंडियन टीम का किट स्पॉन्सर बन चुका है। वहीं, अब भारतीय टीम के जर्सी पर ADIDAS की लोगो नज़र आएगा।

हाल ही में बीसीसीआई (BCCI) सचिव जय शाह (Jay Shah) ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी थी। जय शाह ने अपने ट्वीट में कहा था कि, “मुझे ये बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि किट स्पॉन्सर के तौर पर BCCI ने एडिडास कंपनी के साथ करार किया है। हम क्रिकेट को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं और अब दुनिया की सबसे बड़ी स्पोर्ट्स वीयर कंपनी के साथ करार करके काफी खुश हैं।”

मालूम हो कि, फ़िलहाल भारतीय टीम एडिडास के लोगो वाली जर्सी पहन कर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की प्रैक्टिस कर रही है। लेकिन अब भारतीय टीम की नयी जर्सी में भी एडिडास लोगों नज़र आने वाला है। हाल ही में टीम इंडिया के लिए वनडे, टी 20 और टेस्ट तीनों ही फॉर्मेट के लिए नई जर्सी सामने आ चुकी है।

एडिडास ने खुद अपने इंस्टाग्राम (Adidas on Instagram) पर वीडियो शेयर कर इसकी जानकारी दी। इस वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया, “एक ऑइकॉनिक मोमेंट। एक ऑइकॉनिक स्टेडियम। नई टीम इंडिया जर्सी का परिचय।” वीडियो में देखा जा सकता है कि यह जर्सी मुंबई के ऑइकॉनिक वानखेड़े स्टेडियम से निकलती हुई दिख रही हैं। वहीं, भारतीय टीम की इस नई जर्सी का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.