आज देश में दस्तक दे सकता है मानसून, दिल्ली-यूपी के लिए IMD ने की यह भविष्यवाणी

0 337

नई दिल्ली: मौसम विभाग (IMD) ने आज यानी गुरुवार (8 जून) से तापमान में बढोतरी का अनुमान जताया है। इस दौरान तापमान भी 40 डिग्री के पार जा सकता है। आने वाले दिनों में तापमान 42 डिग्री के भी पार जाने का अनुमान है। तेज धूप के चलते लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा सकता है। हालांकि, राहत भरी खबर यह है कि देश में आज मानसून दस्तक दे सकती है। आमतौर पर 1 जून को मानसून भारत पहुंचता, मगर इस बार हफ्तेभर की देरी से आया है। IMD ने बताया कि केरल में मॉनसून के प्रवेश को लेकर सारी परिस्थितियां अनुकूल हैं।

IMD के अनुसार, दिल्ली में अभी तापमान में और वृद्धि हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, यूपी में भी तापमान में बढ़ोतरी होने का अनुमान है। विभाग का कहना है कि, आने वाले दिनों में प्रदेश के कुछ हिस्सों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इस दौरान लू भी चलने का अनुमान है। अन्य राज्यों की बात करें तो मुंबई, ठाणे और पालघर में अगले 3 से 4 दिनों में हल्की बारिश का अनुमान है। वहीं केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश में अगले 5 दिनों के दौरान बारिश होने की संभावना है।

बता दें कि, भारत में अमूमन 1 जून मानसून दस्तक दे देता है। केरल के रास्ते मानसून देश में दाखिल होता है। मौसम विभाग की तरफ से पहले इसके 4 जून को पहुंचने की उम्मीद जताई गई थी। हालांकि, इस साल यह पूरे एक हफ्ते की देरी से आया है। गत वर्ष मॉनसून ने केरल में जल्दी एंट्री ली थी। 29 मई 2022 को मानसून भारत पहुंचा था। वहीं 2021 में 3 जून को एंट्री हो गई थी। मौसम विभाग का कहना है कि इस साल सामान्य वर्षा दर्ज की जा सकती है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.