Will Smith : विल स्मिथ के थप्पड़ पर सलमान खान ने दिया बयान, कहा- ‘मजाक हमेशा दायरे में होना चाहिए’

0 897

Will Smith : ऑस्कर सेरेमनी में विल स्मिथ ने पत्नी का मजाक बनाने के लिए होस्ट क्रिस रॉक को थप्पड़ मारा था। लाइव शो में हुई इस घटना की चर्चा बहुत हो रही हैं। अब इस मामले पर सलमान खान ने भी अपनी प्रतिक्रिया बयां की है।

94वें ऑस्कर सेरेमनी के दौरान विल स्मिथ ने होस्ट क्रिस रॉक को सबके सामने थप्पड़ मार दिया था। यह घटना पूरी दुनिया में चर्चित है। कई फिल्मी सितारे भी इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बॉलीवुड के दंबग खान यानी सलमान खान ने भी विल स्मिथ के थप्पड़ को लेकर अपनी प्रतिक्रिया बयां की है। साथ ही शो होस्ट करने वाले प्रेजेंटर्स को लेकर बड़ी बात कही जा रही है।

अंग्रेजी वेबसाइट टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार सलमान खान ने हाल ही में एक इवेंट में हिस्सा लिया था। वहां उन्होंने मीडिया से विल स्मिथ और क्रिस रॉक के थप्पड़ की घटना पर बात की। उन्होंने कहा है कि स्टेज पर जोक करते वक्त काफी ध्यान रहना चाहिए। कोई भी चीज दायरे से बाहर नहीं होनी चाहिए।

सलमान खान ने कहा कि, ‘होस्ट के लिए संवेदनशील होना बहुत जरूरी है। मजाक हमेशा दायरे में होना चाहिए और कभी भी दायरे से बहार नहीं होना चाहिए। मैंने स्टेज पर बिग बॉस, दस का दम और इतने सारे लाइव शो होस्ट किए हैं। जब मैं बिग बॉस होस्ट करता हूं और किसी एक कंटेस्टेंट के साथ कुछ गलत हुआ है, जिसने मुझे गुस्सा या निराश किया है, तो ही मैं शो से बाहर जाने को कहता हूं, लेकिन मुझे पता है कि यहां तक की एक सीमा है।’

आपको बता दें, 94वें ऑस्कर अवॉर्ड्स सेरेमनी में क्रिस रॉक होस्ट विल स्मिथ की पत्नी जेडा के बालों को मजाक बनाया था। जेडा Alopecia नाम की एक गंजेपन की बीमारी से ग्रसित हैं।

Also Read :-Chris Rock : क्रिस रॉक, अमृता राव, गौहर खान : जब सेलेब्स को लगे पब्लिक में थप्पड़

रिपोर्ट-कोमल कशिश

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.