आज फिर युवाओं को मिलेगी नौकरी, PM मोदी 70 हजार लोगों को देंगे जॉइनिंग लेटर, केंद्र सरकार का 7वां रोजगार मेला

0 421

नई दिल्ली. आज यानी शनिवार 22 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) सातवें रोजगार मेले (Rozgar Mela) में 70 हजार से ज्यादा युवाओं को जॉइनिंग लेटर देंगे। इस ख़ास मेले का आयोजन, देश में 20 से भी ज्यादा राज्यों में 44 जगहों पर होगा। आज सुबह 10:30 बजे PM मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इस कार्यक्रम से जुड़ेंगे। इस दौरान PMमोदी देश को संबोधित भी कर सकते हैं।

जानकारी दें कि, बीते 22 अक्टूबर 2022 को प्रधानमंत्री ने रोजगार मेले का पहला फेज शुरू किया था। तब PM ने कहा था- हमारा लक्ष्य देश के युवाओं को 2023 के अंत तक 10 लाख सरकारी नौकरियां देना रखा गया है। आंकड़ों को देखें तो PM मोदी ने बीते 8 महीनों में 6 रोजगार मेलों में 4 लाख 33 हजार से ज्यादा लोगों को जॉइनिंग लेटर दिए हैं।

रोजगार मेले को लेकर PM मोदी ने कही ये बड़ी बात

रोजगार मेले को लेकर PM नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया कि, “देश की युवा प्रतिभाओं को रोजगार के अधिक से अधिक अवसर मिलें, इसके लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है। इस दिशा में रोजगार मेलों ने अपनी एक अहम पहचान बनाई है। इसी मेले की अगली कड़ी में आज सुबह 10.30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 70,000 से अधिक नियुक्ति-पत्र वितरित करने का सौभाग्य मिलेगा।”

बीते शुक्रवार को PMO ने जारी अपने एक बयान में कहा कि, इस अवसर पर प्रधानमंत्री इन युवाओं को संबोधित भी करेंगे। यह रोजगार मेला देशभर के 44 स्‍थानों पर आयोजित किया जाएगा। केन्‍द्र सरकार के विभागों के साथ साथ राज्‍य सरकारों और केन्‍द्रशासित प्रदेशों में ये भर्तियां की जा रही हैं। वहीं नवनियुक्‍त व्‍यक्तियों को ‘कर्मयोगी प्रारंभ’ के माध्‍यम से प्रशिक्षण प्राप्‍त करने का अवसर भी मिलेगा। कर्मयोगी प्रारंभ विभिन्‍न सरकारी विभागों में सभी नवनियुक्‍त व्‍यक्तियों के लिए ऑनलाइन पाठ्यक्रम है।

इन विभागों में मिलेगी नईनियुक्ति

जानकारी दें कि, देशभर से चुने गए युवाओं को राजस्व विभाग, वित्तीय सेवा विभाग, डाक विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, रक्षा मंत्रालय, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम, जल संसाधन विभाग, कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग और गृह मंत्रालय में नियुक्ति दी जाएगी।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.