खेसारी लाल यादव को 4 साल पुराने मामले में कोर्ट से मिली जमानत, पढ़ें डिटेल

0 418

मुंबई : भोजपुरी इंडस्ट्री (Bhojpuri Industry) के मशहूर सिंगर और एक्टर खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) को 4 साल पुराने मामले में छपरा कोर्ट (Chhapra Court) से बड़ी राहत मिली है। एक्टर बुधवार को व्हाइट हुडी और मुंह पर मास्क लगाए हाजिरी लगाने छपरा कोर्ट पहुंचे थे। जहां कोर्ट से उन्हें जमानत मिल गई। कोर्ट ने खेसारी लाल यादव के जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए उन्हें 10-10 हजार के दो बांड जमा करने का आदेश दिया, साथ ही अगली तारीख पर चार्ज के लिए खेसारी लाल यादव को उपस्थित होने का आदेश दिया।

दरअसल, यह पूरा मामला चेक बाउंस का है। असहनी गांव के रहने वाले मृत्युंजय नाथ पांडे ने रसूलपुर थाने में 16 अगस्त, 2019 को शत्रुघ्न कुमार यादव उर्फ खेसारी लाल यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाया था। उस दौरान मृत्युंजय नाथ पांडे ने खेसारी लाल यादव पर यह आरोप लगाते हुए पुलिस को बताया था कि खेसारी लाल यादव की पत्नी चंदा देवी के साथ मृत्युंजय नाथ पांडे की 22 लाख सात हजार रुपये में एक जमीन की डील हुई थी।

जिसकी रजिस्ट्री 4 जून, 2019 को हुई थी। जिसके लिए खेसारी लाल यादव ने मृत्युंजय नाथ पांडे को 18 लाख रुपये का चेक दिया था। जिसे मृत्युंजय नाथ पांडे ने अपने खाते में जमा किया था, लेकिन चेक बाउंस हो गया था। एफआईआर दर्ज होने के बाद कई तारीखों पर खेसारी लाल के कोर्ट में अनुउपस्थित होने पर छपरा कोर्ट के ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट प्रियांशु शर्मा ने खेसारी लाल यादव के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था। जिसके बाद एक्टर बुधवार को कोर्ट पहुंचे थे। जहां उन्हें जमानत मिल गई।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.