सनकी आशिक की हैवानियत, 12 साल की बच्ची को 10 बार चाकू गोदकर उतारा मौत के घाट

0 444

मुंबई: मुंबई से सटे कल्याण इलाके में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां प्यार में पागल एक सिरफिरे आशिक ने 12 साल की बच्ची की उसके मां के सामने चाकू गोदकर हत्या कर दी। लड़की की ओर से बार-बार युवक द्वारा भेजे जा रहे प्रेम प्रस्‍ताव का विरोध किया गया। इसके बाद भी युवक पीछे नहीं हटा। जब मृतका नहीं मानीं तो धारदार चाकू से गोदकर मां के सामने ही उसकी हत्‍या कर दी गई। आरोपी युवक को मौके से ही पकड़ लिया गया।

पुलिस के मुताबिक उसके पास से वारदात में इस्‍तेमाल चाकू को बरामद कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि कुल 10 बार मृतका पर चाकू से वार किया गया। वारदात को अंजाम देने के बाद वो मौके से फरार होने की फिराक में था। हालांकि स्‍थानीय लोगों ने उसे धर दबोचा। पुलिस के शव को पोस्‍टमार्टम के लिए सुरक्षित रखवा दिया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसकी उम्र 20 साल बताई जा रही है। हत्‍या का मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.