नोएडा: डेंगू के मरीजों की संख्‍या हुई 111, लार्वा मिलने पर जुर्माना

0 420

नोएडा: गौतमबुद्ध नगर जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या दिन ब दिन बढ़ती जा रही है। यह आंकड़ा 111 हो गया है। सिर्फ अगस्त में ही 50 से ज्यादा मरीज मिले हैं। इसकी वजह से लोगों के बीच डर बना हुआ है।

बढ़ते मामलों को लेकर गौतमबुद्ध नगर के जिला अधिकारी ने भी स्वास्थ्य विभाग की बैठक बुलाई थी और उन्हें निर्देश दिया गया है कि अतिरिक्त टीमें बनाकर जलभराव को रोका जाए , लार्वा मिलने पर जुर्माना लगाने के साथ ही साथ लोगों को जागरूक करने का काम किया जाए।

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक अभी तक स्वास्थ्य विभाग द्वारा की गई कार्रवाई के मुताबिक 76 जगहों के मालिकों को स्वास्थ्य विभाग की ओर से नोटिस जारी किया गया है। इनके कंपाउंड में लार्वा मिलने की पुष्टि हुई है। साथ ही साथ दो सोसाइटियों पर लार्वा मिलने पर पांच 5 -5 हजार का जुर्माना भी लगाया गया है। जिला अधिकारी ने अब इस कार्रवाई को और तेज करने की बात की है और साथ-साथ अतिरिक्त टीम लगाने के भी निर्देश दिए गए हैं।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को यह निर्देश दिया गया है कि प्रभावित क्षेत्रों के आरडब्लूए एवं बिल्डर के साथ बैठक आयोजित कर उन्हें जागरूक करें और साफ-सफाई के प्रति निर्देशित करें, क्योंकि बीते 9 दिन में ही डेंगू के 35 मामले सामने आए हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.