दिल्ली में चुनी जाएगी Asia Cup के लिए भारतीय टीम! रोहित शर्मा चयन समिति की बैठक में भाग लेंगे

0 425

नई दिल्ली : अजीत अगरकर की अगुवाई में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की पुरुष सीनियर चयन समिति की बैठक दिल्ली (Delhi) में सोमवार (21 अगस्त) को होगी। अपने प्रमुख खिलाड़ियों की चोट की चिंताओं के बीच भारत की टीम ने अभी तक एशिया कप (Asia Cup) और विश्व कप (world Cup) के लिए अपनी टीम की घोषणा नहीं की है। पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश जैसे देशों ने पहले ही टीम का ऐलान कर दिया है। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया ने तो विश्व कप के लिए अस्थायी टीम भी घोषणा कर दी है।

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, चयन समिति की बैठक में भाग लेने के लिए कप्तान रोहित शर्मा भी भाग लेंगे। टीम चयन में देरी का मुख्य कारण खिलाड़ियों की उपलब्धता है। टीम इंडिया के कई खिलाड़ी चोटिल हैं। उनमें से कुछ खिलाड़ी धीरे-धीरे वापसी कर रहे हैं। यह देखना दिलचस्प होगा कि भारत 15 खिलाड़ियों का चयन करता है या कुछ ज्यादा खिलाड़ियों को चुनता है।

भारत के तीन प्रमुख खिलाड़ी जसप्रित बुमराह, केएल राहुल और श्रेयस अय्यर को चोटें लगीं जिसके कारण उन्हें एक्शन से बाहर रहना पड़ा। राहुल ने हाल ही में बल्लेबाजी शुरू की है और वह वापसी के लिए तैयार है। अब देखना है कि टीम में उनका चयन होता है या नहीं। श्रेयस अय्यर की फिटनेस पर अभी भी संशय बरकरार है। अय्यर ने भी बल्लेबाजी का अभ्यास किया है, लेकिन उन्हें पूरी तरह फिट नहीं माना जा रहा।

बुमराह ने आयरलैंड के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज में अपनी वापसी की है। वह सीरीज में टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। बुमराह ने पहले टी0 में शानदार गेंदबाजी और दो विकेट लिए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। बुमराह ने अपनी फिटनेस का प्रमाण दे दिया है।

बीसीसीआई के सचिव और एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) के अध्यक्ष जय शाह ने 19 जुलाई को एशिया कप 2023 के कार्यक्रम की घोषणा की थी। टूर्नामेंट 30 अगस्त को शुरू होगा। पाकिस्तान में चार और श्रीलंका में नौ मैच खेले जाएंगे। भारत का पहला मुकाबला दो सितंबर को पाकिस्तान से होगा। भारत ग्रुप ए में है। उसके साथ पाकिस्तान और नेपाल भी है। वहीं, ग्रुप बी में बांग्लादेश, श्रीलंका और अफगानिस्तान शामिल हैं। दोनों ग्रुप से शीर्ष दो टीमें सुपर-4 राउंड में पहुंचेंगी। वहां से दो टीमें सीधे फाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.