रक्षाबंधन पर इन 3 राशि वालों की खुलेगी किस्मत, बना खास संयोग

0 469

नई दिल्‍ली : रक्षाबंधन का पर्व भाई बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक (Sign) है.हर साल सावन मास के पूर्णिमा तिथि को ये पर्व मनाया जाता है. इस बार यह त्योहार (Festival) 30 और 31 अगस्त को मनाया जाएगा. इस खास पर्व पर बहने अपने भाइयों के कलाई पर राखी बांध उनके लम्बी आयु और बेहतर स्वास्थ्य की कामना करती है.इस बार रक्षाबंधन पर खास संयोग बन रहा है.

ऐसे में यह रक्षाबंधन तीन राशि वालों के भाइयों के लिए बेहद लकी साबित होने वाला है.काशी के विद्वान और जाने माने ज्योतिषाचार्य पंडित संजय उपाध्याय ने बताया की यह रक्षाबंधन मेष,मीन और मकर राशि वालो के लिए शुभ समय लेकर आएगा. आइये जानते है इन तीन राशि वालो के लिए यह रक्षाबंधन कैसे अच्छा साबित होगा.

मेष राशि: मेष राशि के लोगों के लिए रक्षाबंधन बेहद शुभकारी है. इन राशि के लोगों को इस समय परिवार का भरपूर सहयोग मिलेगा और इनके जीवन में करियर के क्षेत्र में सफलता मिलेगी. इसके अलावा स्वास्थ्य सम्बंधित परेशानियां भी दूर होंगी.

मीन राशि: मीन राशि के लोगों को रक्षाबंधन के दिन कोई शुभ समाचार मिलेगा या पुराने रुके हुए काम बनने के राह खुलेंगे. इसके अलावा मन प्रसन्न रहेगा और परिवार के साथ जीवनसाथी का भी भरपूर सहयोग मिलेगा. यह समय इन राशि के लोगों के बेहद शुभ होगा.

मकर राशि: इन राशि के लोगों के लिए रक्षाबंधन पर व्यापार में लाभ के संकेत दिखाई दे रहे है. इस दौरान धन प्राप्ति के योग भी है. परिवार में खुशहाली बनी रहेगी. इसके अलावा पुराने रुके काम भी बनेंगे.

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.