बिजली की दुकान में लगी भीषण आग की चपेट में आई आवासीय इमारत, चार लोग जिंदा जले

0 287

महाराष्ट्र: पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवड़ स्थित पूर्णानगर इलाके में बुधवार सुुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां एक दुकान में भीषण आग गई। आग की चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, आग आज सुबह करीब 5 बजे एक आवासीय इमारत के भूतल पर स्थित एक बिजली की दुकान में लगी थी, जिसने देखते ही देखते इमारत के कई तल को अपनी चपेट में ले लिया। दुकान से उठती आग की ऊंची-ऊंची लपटें और धुएं का गुबार देख आसपास के लोगों के होश उड़ गए। घटना की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम और फायर ब्रिगेड को दी गई।

आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाना शुरू कर दिया। वहीं, पुलिस और बचाव दलों ने भी मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल भिजवा दिया है। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.