G-20: दिल्ली में आज भी हो रही फुल ड्रेस रिहर्सल, कई रूट किये गए डायवर्ट, इन सड़कों पर जाने से देखें ये ‘एडवाइजरी’

0 386

नई दिल्ली. राजधानी दिल्ली में आज 9 से 10 सितंबर के बीच G-20 शिखर सम्मेलन (G-20 Summit) का आयोजन होगा। वहीं इस आयोजन में भाग लेने के लिए 40 देशों के राष्ट्राध्यक्ष और अनेक वैश्विक संगठन से जुड़े डेलीगेट्स आएंगे। इस सम्मेलन के लिए दिल्ली में जबरदस्त तैयारी चल रही है। देखा जाए ती इस महत्वपूर्ण इस बैठक में शामिल होने के लिए आने वाले मेहमानों की सिक्योरिटी के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। वह राजधानी में आज भी फुल ड्रेस रिहर्सल होगी। इसके मद्देनज़र ट्रैफिक पुलिस ने कई रूट डायवर्ट किए हैं। साथ ही ट्रैफिक को लेकर एडवाइजरी भी जारी की गई है।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि सुरक्षा व्यवस्था के लिए जारी परामर्श के मद्देनजर इन ट्रेन को आठ से 11 सितंबर के बीच या तो रद्द कर दिया गया है या फिर इनके मार्ग या गंतव्य स्थान में परिवर्तन किया गया है। इस बड़े बयान के मुताबिक, यात्रियों की असुविधा को कम करने के लिए जम्मूतवी-नयी दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस, तेजस राजधानी हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस, वाराणसी-नयी दिल्ली एक्सप्रेस सहित 70 ट्रेन के रुकने के लिए अतिरिक्त स्टेशन निर्धारित किए गए हैं।

वहीं बयान के अनुसार, 36 ट्रेन के प्रस्थान एवं गंतव्य स्टेशन को बदल दिया गया है। इसमें बताया गया है कि जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान तीन ट्रेन दिल्ली के किशनगंज रेलवे स्टेशन पर नहीं रुकेंगी। रेलवे के एक अधिकारी ने कहा, “जिन लोगों ने उक्त अवधि में यात्रा की योजना बनाई है, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे किसी भी असुविधा से बचने के लिए पहले से ही ट्रेन के समय और मार्गों की जांच कर लें।”

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.