महाराष्ट्र: भिवंडी में गिरी 2 मंजिला इमारत, 2 की मौत-5 घायल

0 300

नई दिल्ली/मुंबई. महाराष्ट्र से मिल रही बड़ी खबर के अनुसार, यहां के भिवंडी में 2 मंजिला इमारत जमींदोज हो गई है। इस मलबे में पूरा परिवार दब गया है। वहीं इस हादसे में 2 की मौत हो गई है। वहीं 5 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना पर विवरण का इंतजार है।

मामले पर भिवंडी अग्निशमन विभाग के अधिकारी राजेश पवार के मुताबिक, “भिवंडी में दो मंजिला इमारत ढह गई है। इमारत में छह लोग फंसे हुए थे। हमने चार लोगों को बचाया। दो लोगों की हालत गंभीर है।” बीते 29 अप्रैल 2023 को महाराष्ट्र के भिवंडी में भी एक इमारत भरभराकर गिर गई थी। इस हादसे में 3 लोग मारे गए थे।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.