भारत के लिए रवाना हुए बाइडन, पूर्व PM मनमोहन सिंह और देवेगौड़ा को रात्रिभोज के लिए मिला आमंत्रण

0 319

नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी आगामी G-20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार है। यह सम्मेलन दिल्ली में 9-10 सितंबर को आयोजित होने जा रहा है। इस सम्मेलन के लिए कई देशों के राष्ट्रअध्यक्ष भारत आ रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन भी भारत में हो रहे G20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए रवाना हो चुके हैं।

देश पूरे जोर-शोर से सभी मेहमानों के स्वागत की तैयारियों में जुटा हुआ है। मेहमान सम्मेलन में शामिल होने के लिए आज से भारत आना शुरू करेंगे। सम्मेलन के दौरान जिन होटलों में मेहमान ठहरेंगे वहां सुरक्षा का पहरा और सख्त कर दिया गया है। शिखर सम्मेलन नए अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी-सह-कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया जाएगा, जिसे भारत मंडपम के नाम से भी जाना जाता है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.