विश्व नेताओं के साथ 15 द्विपक्षीय बैठक करेंगे PM मोदी

0 472

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी 20 शिखर सम्मेलन से पहले और इसके दौरान विश्व नेताओं के साथ 15 द्विपक्षीय बैठकें करेंगे। सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री जी 20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए यहां आए मॉरीशस, बंगलादेश और अमेरिका के नेताओं के साथ लोक कल्याण मार्ग स्थित अपने आवास पर शुक्रवार को द्विपक्षीय बैठक करेंगे।

सम्मेलन के अंतिम दिन (10 सितंबर को) मोदी फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ दोपहर भोज पर मुलाकात करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री कनाडा के नेता के साथ भी बातचीत करेंगे। वह कोमोरोस, तुर्की, संयुक्त अरब अमीरात, दक्षिण कोरिया, यूरोपीय संघ, ब्राज़ील और नाइजीरिया के नेताओं के साथ भी द्विपक्षीय बैठक करेंगे। जी 20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए विश्व नेताओं का यहां आने का सिलसिला जारी है। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन गुरुवार को ही यहां पहुंच गए थे।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.