कनाडा में रहने वाले भारतीयों के लिए भारत सरकार ने जारी की एडवाइजरी, विशेष सावधानी बरतने की सलाह

0 436

नई दिल्ली: भारत सरकार ने कनाडा में रहने वाले भारतीयों विशेषकर विद्यार्थियों के लिए एडवाइजरी जारी की है। एडवाइजरी में कहा गया है कि कनाडा में मौजूद सभी भारतीय नागरिक और कनाडा की यात्रा पर विचार कर रहे लोगों से अत्यधिक सावधानी बरतने का आग्रह किया जाता है। दरअसल हाल ही में, भारतीय राजनयिकों और भारतीय समुदाय के वर्गों के संबंध में धमकियां दी गई हैं इसलिए भारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे कनाडा के उन क्षेत्रों और संभावित स्थानों की यात्रा करने से बचें, जहां ऐसी घटनाएं देखी गई हैं।

इससे पहले कनाडा सरकार की वेबसाइट पर प्रकाशित एडवाइजरी में भारत में रहने वाले कनाडाई नागरिकों से उच्च स्तर की सावधानी बरतने के लिए कहा गया है। एडवाइजरी में कहा गया है कि कनाडाई नागरिकों को जम्मू-कश्मीर की यात्रा करने से बचना चाहिए. क्योंकि वहां सुरक्षा को लेकर अप्रत्याशित खतरे हैं। यह पूरा गतिरोध उस समय खड़ा हुआ जब कनाडाई प्रधान मंत्री जस्टिन ट्रूडो ने अपने संसद में भारत के राजनयिक पर उनके नागरिक और खालिस्तान टाइगर फोर्स के प्रमुख हरदीप सिंह निज्जर की कथित हत्या में संलिप्त होने का आरोप लगाया।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.