दिल्ली में रेलवे स्टेशन जाकर कुलियों से मिले राहुल गाँधी , उनकी वर्दी पहनकर सामान उठाया

0 329

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को यहां एक रेलवे स्टेशन का दौरा कर और कुलियों से बातचीत कर उनकी चिंताओं व समस्‍याओं को जाना। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस नेता आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर कुलियों से बात करने पहुंचे। सूत्र ने कहा, गांधी ने उनसे विस्तार से बात की और उनके सामने आने वाले मुद्दों पर चर्चा की।

कांग्रेस नेता का दौरा कुछ महीनों बाद हो रहा है, जब कुछ कुलियों ने उनसे उनके मुद्दों को समझने और उनके उत्थान के लिए काम करने के लिए उनसे मिलने का आग्रह किया था।कांग्रेस नेता ने पिछले कुछ महीनों में आम लोगों के बीच जाकर लोगों को चौंका दिया है। राहुल गांधी ने भोजन करने के लिए बंगाली मार्केट, जामा मस्जिद इलाके का दौरा किया था और फिर यूपीएससी उम्मीदवारों के साथ बातचीत करने के लिए मुखर्जी नगर इलाके का दौरा किया था।

वह छात्रों के साथ दोपहर का भोजन करने के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय के पीजी पुरुष छात्रावास में भी गए थे और फिर उनके ट्रक ड्राइवरों की समस्‍याओं को समझनेे के लिए हरियाणा के मुरथल से अंबाला तक ट्रक में यात्रा की थी। गांधी ने धान की रोपाई के मौसम के दौरान कृषि भूमि का भी दौरा किया था और हरियाणा के सोनीपत में किसानों से बातचीत की थी। दिल्ली के करोल बाग इलाके में बाइक मैकेनिक की दुकानों का दौरा किया था, आसमान छूती कीमतों के बीच आजादपुर मंडी का दौरा किया था सब्ज़ियों का।

उन्होंने यहां अपने आवास पर दोपहर के भोजन पर सोनीपत के किसानों और सब्जी विक्रेता रामेश्वर को भी अलग से आमंत्रित किया था। हाल ही में उन्होंने लोगों से बातचीत करने के लिए लद्दाख, लेह और कारगिल क्षेत्र में मोटरसाइकिल यात्रा भी की।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.