भाजपा ने राहुल गांधी को नए जमाने का ‘रावण’ बताते हुए जारी किया पोस्टर

0 313

नई दिल्ली: भाजपा ने राहुल गांधी को नए जमाने का रावण बताते हुए पोस्टर जारी कर उन्हें धर्म और राम विरोधी बता दिया है। भाजपा ने जॉर्ज सोरोस पर भी निशाना साधते हुए यह आरोप लगाया है कि राहुल गांधी का एकमात्र लक्ष्य भारत को बर्बाद करना है।

भाजपा ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट्स पर राहुल गांधी का जो पोस्टर जारी किया है, उसमें उनके 7 सिर दिखाए गए हैं और उसके ऊपर लिखा गया है – ‘भारत खतरे में है।’ राहुल गांधी की 7 सिरों वाली तस्वीर के नीचे अंग्रेजी भाषा के बड़े अक्षरों में ‘रावण’ लिखा गया है और उसके नीचे ‘ए कांग्रेस पार्टी प्रोडक्शन डायरेक्टेड बाय जॉर्ज सोरोस’ लिखा गया है।

पोस्टर को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर शेयर करते हुए भाजपा ने लिखा है, “नये जमाने का रावण यहां है। वह दुष्ट है। धर्म विरोधी, राम विरोधी है। उनका लक्ष्य भारत को नष्ट करना है।”

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.