पूर्व मंत्री मोहसिन रजा के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति के सदस्यों ने की CM योगी से भेंट

0 352

लखनऊ: उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति के अध्यक्ष मोहसिन रज़ा के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति के समस्त सदस्यों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके शासकीय आवास 5 कालिदास मार्ग, लखनऊ पर मुलाक़ात की। मोहसिन रज़ा ने समिति की तरफ़ से मुख्यमंत्री को पुष्गुछ भेंट कर तथा शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया।

पूर्व मंत्री ने मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में वर्तमान हज समिति द्वारा अपने कार्यकाल में सफलतापूर्वक संपन्न हुई दोनों हज यात्रा ( 2021-2022 तथा 2022- 2023) के लिए योगी आदित्यनाथ का धन्यवाद किया।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.