गोरेगांव बिल्डिंग आगजनी में 2 बच्चों समेत 7 की मौत, डिप्टी CM फड़णवीस ने जताया शोक

0 361

मुंबई: महाराष्ट्र (Maharashtra) की राजधानी मुंबई (Mumbai) के गोरेगांव (Goregaon) इलाके में आज शुक्रवार तड़के एक 6 मंजिला आवासीय इमारत में आग लगने से दो बच्चों समेत अब तक 7 लोगों की मृत्यु की खबर है। वहीं कुल 51 घायलों में से हुई मृत्यु के बाद 5 अन्य की हालत गंभीर है. फिलहाल 35 लोगों का इलाज चल रहा है और 4 घायलों को छुट्टी दे दी गई है।

डिप्टी CM देवेंद्र फड़णवीस का ट्वीट
इस घटना की जानकारी मिलते ही महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फड़णवीस ने ट्वीट किया, “गोरेगांव, मुंबई में आग लगने की घटना में जानमाल के नुकसान के बारे में जानकर दुख हुआ। हम लगातार BMC और मुंबई पुलिस अधिकारियों के संपर्क में हैं और सभी सहायता प्रदान की जा रही है। जिन परिवारों को नुकसान हुआ है उनके प्रति मेरी गहरी संवेदना है। उनके प्रियजनों और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।”

मामले पर BMC के एक अधिकारी ने कहा कि आग जय भवानी भवन में तड़के तीन बजे लगी। सात मंजिला यह इमारत गोरेगांव पश्चिम के आजाद नगर इलाके में स्थित है। अधिकारी ने कहा कि आग से प्रभावित लोगों को जोगेश्वरी में एक ट्रॉमा सेंटर में और जुहू के कूपर अस्पताल ले जाया गया। वहीं नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि दो बच्चों और दो महिलाओं सहित छह लोगों को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों का दोनों अस्पतालों में उपचार किया जा रहा है। नगर निगम के एक अधिकारी ने यह भी बताया कि दमकल विभाग को आग पर काबू पाने में करीब 4 घंटे लगे। आग बुझाने के अभियान में दमकल की 8 गाड़ियों और अन्य साजो सामान का भी इस्तेमाल हुआ है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.