20 अक्टूबर को रिलीज होगी पवन सिंह की फिल्म हर हर गंगे

0 454

मुंबई : भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह की फिल्म हर हर गंगे 20 अक्टूबर को रिलीज होगी। दशहरा के अवसर पर पवन सिंह की फिल्म हर हर गंगे का प्रदर्शन बिहार झारखण्ड और उत्तरप्रदेश के सिनेमाघरो में किया जायेगा। पवन सिंह ने बताया कि फ़िल्म हर हर गंगे बेहद ही खूबसूरत फ़िल्म बनी है, जिसमें हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के ड्रीम प्रोजेक्ट नामामी गंगे की भी झलक है। आप सभी दर्शकों से यही उम्मीद है कि इस फिल्म को थिएटर मे देखे और सफल बनाये।

सिलेमा आर्ट्स प्राईवेट लिमिटेड के बैनर तले बनी फिल्म हर हर गंगे के निर्माता अभय सिंह, एके पाण्डेय, वाई आर वर्मा है, जबकि निर्देशक चंदन कन्हैया उपाध्याय, संगीतकार ओम झा,मधुकर आनंद,छोटे बाबा पटकथा चंदन कन्हैया उपाध्याय,राजेश पाण्डे हैं। इस फिल्म के मुख्य भूमिकाओं पवन सिंह,अरविंद अकेला कल्लू,स्मृति सिन्हा,संजय वर्मा ,सुशील सिंह एवं अन्य हैं।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.