जर्मन कार निर्माता मर्सिडीज पर ग्राहकों ने लुटाया प्यार, जानिए वजह

0 281

नई दिल्ली : भारत में अन्य कारों की तरह लग्जरी गाड़ियों की डिमांड भी बढ़ रही है। जर्मन कार निर्माता मर्सिडीज-बेंज ने भारत में लग्जरी गाड़ियों की बिक्री में जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की है। भारतीय बाजार में जनवरी से सितंबर के दौरान कंपनी ने कुल 12,768 वाहनों की बिक्री दर्ज की है. इस दौरान लग्जरी कारों की बिक्री में 11% की बढ़ोतरी हुई।

मर्सिडीज ने अपनी टॉप एंड गाड़ियों जैसे एस-क्लास, मेबैक, एएमजी और ईक्यूएस की डिमांड बढ़ने की जानकारी दी है. इस साल जनवरी से सितंबर के बीच इन गाड़ियों की बिक्री में 22% का इजाफा हुआ है। अन्य लग्जरी मॉडलों की बात करें तो सी-क्लास, ई-क्लास, जीएलसी और जीएलई की बिक्री में भी तेज वृद्धि देखी गई है। वहीं सेडान सेगमेंट में नई सी-क्लास और ए-क्लास को भी ग्राहक खूब पसंद कर रहे हैं. हालांकि, कंपनी को जीएलए, जीएलसी और जीएलएस एसयूवी की सप्लाई चेन से जुड़ी समस्या से दो-चार होना पड़ रहा है।

आपको बता दें कि कंपनी अपने ग्राहकों के लिए एक खास ऑफर लेकर आई है। कंपनी ने अपने ऐसे ग्राहकों को सस्टेनेबिलिटी लॉयलिटी बोनस देने की घोषणा की है जो कंबशन इंजन वाहन से इलेक्ट्रिक में शिफ्ट होना चाहते हैं। इसके तहत कंपनी इलेक्ट्रिक कार पर लगने वाले रोड टैक्स की 50% राशि का भुगतान करेगी. यह ऑफर अक्टूबर में बकने वाले ईक्यूबी, ईक्यूएस और ईक्यूई इलेक्ट्रिक एसयूवी पर लागू होगा. यह सुविधा केवल उन राज्यों में ग्राहकों को मिलेगी जहां की सरकार इलेक्ट्रिक वाहनों पर रोड टैक्स लेती है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.