30 साल बाद दशहरे पर बेहद शुभ संयोग, इन राशियों को खूब मिलेगा लाभ

0 454

नई दिल्‍ली :असत्य पर सत्य, अधर्म पर धर्म की जीत का त्योहार माना जाता है दशहरा। 24 अक्टूबर को दशहरे पर सत्य की जीत को त्योहार के रूप में बड़े ही धूम-धाम (fanfare)से मनाया जाएगा। वहीं, इस साल दशहरे के दिन ग्रहों के बेहद ही शुभ योग बन रहे हैं। 30 साल के बाद शश राजयोग का निर्माण दशहरे के दिन हो रहा है। सूर्य और बुध की युति से तुला राशि में बुधादित्य योग भी बना हुआ है। ग्रहों के शुभ संयोग से कुछ राशियों का भाग्योदय हो सकता है।

तुला राशि

दशहरे पर बन रहे ग्रहों के शुभ संयोग तुला राशि के जातकों के लिए बेहद फायदेमंद माने जा रहे हैं। नौकरीपेशा लोगों को अपनी इंकम बढ़ाने के कई नए रास्ते मिल सकते हैं। घर-परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होना भी संभव है। अपने स्वास्थ्य का खास ख्याल रखें। बिजनेस में बनाई गई योजनाएं अपना प्रभाव दिखाएंगी।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए दशहरा का दिन बेहद ही शुभ माना जा रहा है। आपके बिगड़ते काम भी बनने लगेंगे। आय के नए स्रोत खुलेंगे। ऑफिस में आपको अपने कलीग्स का भरपूर सपोर्ट मिलेगा। यात्रा के प्रबल योग बन रहे हैं। तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

कर्क राशि

दशहरे का दिन कर्क राशि के लोगों के लिए लाभदायक माना जा रहा है। ग्रहों के शुभ संयोग से आपके लिए निवेश करना शुभ रहेगा। धन के मामले में आप समृद्ध रहेंगे। आपके विरोधी भी आपको नुकसान नहीं पहुंचा सकेंगे। अपनी सेहत का ध्यान रखें और परिवार के साथ अधिक से अधिक समय बिताएं। बिजनेस करने वालों को कोई अच्छा इन्वेस्टर मिल सकता है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.