जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए

0 305

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा, “कुपवाड़ा पुलिस द्वारा दी गई एक विशेष जानकारी के आधार पर मच्छल सेक्टर में मुठभेड़ शुरू हुई, जिसमें अब तक दो आतंकवादी मारे गए हैं। ऑपरेशन जारी है।” पुलिस और सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम को उस इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद गोलीबारी शुरू हुई।

सुरक्षा बलों द्वारा इलाके को घेरने के बाद वहां छिपे आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी जिस पर जवाबी कार्रवाई की गई। उसी दौरान आतंकवादी मारे गए। हाल के दिनों में पूरे कश्मीर में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच कई मुठभेड़ हुई हैं, जिसमें कई आतंकवादियों का सफाया किया गया है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.