महाराष्ट्र के शिरडी में श्री साईबाबा समाधि मंदिर में पीएम मोदी ने पूजा-अर्चना की

0 353

मुंबई : पीएम मोदी ने महाराष्ट्र के शिरडी में श्री साईबाबा समाधि मंदिर में पूजा-अर्चना की। महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस, सीएम एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फड़णवीस भी मौजूद थे । एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि मोदी शिरडी में प्रसिद्ध श्री साईबाबा मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद इसके नए दर्शन कतार परिसर का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वह निलवंडे बांध का जल पूजन करेंगे और बांध के नहर नेटवर्क को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। बाद में लगभग 7,500 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने के लिए शिरडी में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके अलावा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम गोवा में 37वें राष्ट्रीय खेल 2023 का उद्घाटन करेंगे।

पीएम मोदी ने खेल आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि यह देश भर के एथलीटों को एक साथ लाकर खेल भावना और एकता को आगे बढ़ाएगा। अधिकारियों ने बताया कि पीएम मोदी शाम करीब साढ़े छह बजे दक्षिण गोवा के फतोर्दा स्थित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में खेलों का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान, केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत और अन्य लोग उद्घाटन समारोह में उपस्थित रहेंगे।

राष्ट्रीय खेल पहली बार गोवा में हो रहे हैं। राष्ट्रीय खेलों में कुल 28 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश भाग ले रहे हैं। 26 अक्तूबर से नौ नवंबर तक चलने वाले इस खेल मेले में लगभग 10,000 एथलीट भाग लेंगे। गोवा में जन्मी भारतीय पेशेवर विंड सर्फर कात्या इडा कोएल्हो प्रधानमंत्री को मशाल सौंपेंगी। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा कि ‘फतोर्दा के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 5 घंटे तक चलने वाले भव्य उद्घाटन समारोह में सुखविंदर सिंह और हेमा सरदेसाई सहित प्रसिद्ध कलाकार प्रदर्शन करेंगे।’ 28 टीमों के एथलीट परेड में हिस्सा लेंगे। समारोह राष्ट्रीय एकता की थीम पर आधारित होगा।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.